पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna Navy Intern Jobs Swindle Ran Training Game

नेवी में नौकरी का झांसा देकर किया नजरबंद, ट्रेनिंग देने का भी चलता था खेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: इंडियन नेवी जैसा यूनिफॉर्म दिखाता युवक।
बेगूसराय/पटना. मर्चेंट नेवी में नौकरी का झांसा देकर दो माह से नजरबंद 13 युवकों को बेगूसराय पुलिस ने बीती रात आजाद कराया है। फर्जी संस्थान चलाने वाले चार आरोपियों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बिहार, बंगाल और झारखंड़ के युवकों को मर्चेंट नेवी में नौकरी का झांसा देकर बेगूसराय लाया गया था। ट्रेनिंग के नाम पर उन युवकों को जहां काफी प्रताड़ित किया जाता था बल्कि अनुशासन के नाम पर बराबर उनकी पिटाई भी की जाती थी। मंझौल के सिउरी गांव में चल रहे मेरिनर्स मेरिन सर्विसेज में युवकों को ट्रेनिंग के नाम पर नजरबंद करके रखा जा रहा था। उनके सभी तरह के कॉन्टेक्ट सीज कर लिये गये थे तथा शाम के पांच से सात बजे तक बिना ब्लाइंड स्क्रीन वाले मोबाइल से घरवालों से बात कराई जाती थी। नजरबंद युवकों के अनुसार उनके सभी तरह के प्रमाण पत्र जब्त कर लिये गये थे।
छापेमारी के बाद हुआ खुलासा
दिलीप साह, यासिर अख्तर, रतेन्द्र कुमार आदि ने बताया कि बंगाल वर्द्धमान के राजबाग में 6 जून को मर्चेंट नेवी में भर्ती के लिए निकाले गये विज्ञापन के आधार पर परीक्षा ली गई थी, जिस परीक्षा में सफल युवकों का उसी दिन इंटरव्यू भी लिया गया। युवकों से ट्रेनिंग के नाम पर तीन इंस्टाॅलमेंट में एक लाख 45 हजार जमा करने की शर्त पर 36 हजार बतौर नामांकन शुल्क लेते हुए भर्ती कर लिया गया। ट्रेनिंग के दौरान शक होने पर युवकों ने किसी तरह से अपने परिजनों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद शिकायत के आधार पर बेगूसराय एसपी के निर्देश पर छापेमारी के बाद उक्त खुलासा हुआ है।
हिरासत में लेकर पूछताछ जारी
मंझौल पुलिस ने छापेमारी कर संस्थान के परिसर से इंडियन नेवी की ड्रेस, महत्वपूर्ण कागजात, संस्थान का बोर्ड बरामद किया है। पुलिस ने संस्थान के निदेशक लोहियानगर बेगूसराय के दीपक कुमार, बखड्डा के मोहन कुमार, पंडारक पटना के आर्यन कुमार तथा कटरमाला के मुकुल कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।