पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुष्कर्म के आरोपी ने मानी गलती, जेल में संपन्न हुई शादी

दुष्कर्म के आरोपी ने मानी गलती, जेल में संपन्न हुई शादी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेगूसराय/पटना. दुष्कर्म के आरोपी महताब को कोर्ट के आदेश पर उसी लड़की से निकाह करनी पड़ी, जिसकी इज्जत तार-तार करने के आरोप में वह जेल में बंद था। दोनों पक्षों में सहमति बनी और आज दोनों परिवार जेल पहुंचे, जहां दोनों के निकाह की रस्म अदा की गई।
क्या है मामला
बेगूसराय जिले में महताब पर रेप का आरोप लगा था। घटना एक साल पहले फुलवरिया के बारो गांव की है। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी महताब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन सुनवाई के दौरान महताब ने कोर्ट के सामने अपनी गलती मानी और पीड़ित लड़की से शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी और शुक्रवार को दोनों परिवार जेल पहुंचे। जहां दोनों के निकाह की रस्म निभाई गई। इस शादी से दोनों काफी खुश दिखे। वहीं लोगों ने भी कोर्ट की इस पहल की सराहना की।