पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna News Aligned With BJP And Shiv Sena Or Broken Makes Difference Manjhi

भाजपा और शिवसेना के साथ गठबंधन रहे या टूटे, इससे हमें क्या फर्क: मांझी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी।
पटना. मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि भाजपा का शिवसेना के साथ गठबंधन रहे या टूटे, इससे जदयू को कोई फर्क नहीं पड़ता। शुक्रवार को लंदन की यात्रा के बाद पटना पहुंचे मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि शिवसेना के साथ भाजपा का उनका अंदरूनी मामला है। वे किसके साथ गठबंधन करते हैं और किससे दोस्ती तोड़ते हैं, यह तो वही जानें। हम तो यही जानते हैं कि महागठबंधन बनाने का जदयू को फायदा हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा के उपचुनाव में राजद और कांग्रेस के साथ उनके दल के गठबंधन होने से तीनों दलों को कितना फायदा हुआ है, यह बताने के लिए उपचुनाव में गठबंधन का नतीजों पर एक नजर डालना ही काफी होगा। हमारे गठबंधन से प्रभावित होकर राष्ट्रीय स्तर पर उपचुनावों के नतीजे भी अच्छे रहे। भाजपा को शिकस्त का सामना करना पड़ा है। देश में बाजपा कमजोर हो रही है। इससे हमलोग खुश हैं। हमारी सरकार लोगों के लिए समर्पित हैं और लोगों की समस्याओं का समाधान करके उनकी स्थिति में सुधार के लिए लगातार काम कर रही है।