पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna News All 101 Disielar Court Appoint Amin

सभी 101 डीसीएलआर कोर्ट में अमीन नियुक्त होंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. सूबे के सभी डीसीएलआर कोर्ट में अमीन नियुक्त होंगे। राज्य सरकार ने इस विषय पर सैद्धांतिक निर्णय ले लिया है। इसके बाद सभी 101 डीसीएलआर कोर्ट में अमीन तैनाती का रास्ता साफ हो गया है। यहां वर्षों से अमीन नहीं हैं जिसके कारण जमीन विवाद निपटाने में भारी परेशानी हो रही है।
यहां तक कि दैनिक कार्यों को निपटाने में भी कई तरह की मुश्किलें सामेन आ रही हैं। डीसीएलआर कोर्ट में बड़ी संख्या में मामला लंबित होने के बाद राजस्व एवं भूमिसुधार विभाग ने इस दिशा में पहल की। पिछले दिनों प्रशासी पदवर्ग समिति ने एक उच्चस्तरीय बैठक में विभाग के प्रस्ताव पर सहमति दे दी। विभाग अब प्रस्ताव कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजने की तैयारी में है। वहां से स्वीकृति के बाद विभाग रिक्तियों की सूचना कर्मचारी चयन आयोग को भेजेगा और फिर इसका विज्ञापन आएगा। विभाग के प्रधान सचिव के अनुसार अमीन की नियुक्ति पर निर्णय हो चुका है, शीघ्र ही प्रक्रिया पूरा होगी।