पुनपुन/पटना. पटना गया राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौरीचक थाना अंतर्गत अबगीला के पास ऑटो चालक की चाकूमार कर निर्मम हत्या कर दी गई और हत्यारे ऑटो लेकर फरार हो गए। घटना के संबंध मे गौरीचक थाना प्रभारी ने रंजीत कुमार ने बताया कि ऑटो चालक सोनू रविदास गोपालपुर थाना क्षेत्र के बैरिया का था। जो ऑटो चलाने का काम करता था।
बीते मंगलवार की शाम को अपने घर से निकला लेकिन वापस नही लौटा। बुधवार की सुबह पुलिस को अबगीला के समीप एक शव मिलने की सुचना मिली।शव ऑटो चालक का था, जिसकी हत्या चाकू मारकर की गई है। लेकिन घटना स्थल से ऑटो गायब था। इसलिए ऐसी आशंका जताई जा रही है कि हत्यारे ऑटो लेकर फरार हो गए। इस संबंध मे मृतक के परिजन के बयान पर अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टर्माटम के लिए भेजकर मामले की जांच मे जुटी है।