पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीए की छात्रा ने मनचलों को धुना, सलाखों के पीछे भिजवा कर लिया दम

बीए की छात्रा ने मनचलों को धुना, सलाखों के पीछे भिजवा कर लिया दम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोतिहारी/पटना. बीए की एक छात्रा ने मनचलों की सिर्फ धुनाई की बल्कि उन्हें सलाखों के पीछे भिजवाकर दम लिया। महमदा गांव के नंद किशोर महतो की पुत्री सविता ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। 13022 डाउन मिथिला एक्सप्रेस में वह मेहसी में चढ़ी।
जैसे ही ट्रेन हरपुर नाग स्टेशन से आग बढ़ी, मेहसी के प्रेम कुमार जेनिउल हक सहित अन्य लड़के उसके पास आकर फब्तियां कसने लगे। सिगरेट का धुआं उसके मुंह पर फेंकना शुरू कर दिया। तब तक गाड़ी चकिया स्टेशन गई। सविता के पीछे मनचले भी उतरे। उतरते ही सविता ने लड़कों की पिटाई की।
यात्रियों ने लड़की का साहस देख प्रेम जेनिउल को पकड़ इसकी सूचना पुलिस को दी। जल्द ही वहां पुलिस भी पहुंच गई। लड़कों के घर वाले भी पहुंचे। उनलोगों ने सविता से उन्हें छोड़ने की मिन्नत भी की। लेकिन सविता ने उन्हें नहीं छोड़ा। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।