पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna News Bagaha Monitoring Arm Bribe Climbed Rajswkrmi

बगहा में निगरानी के हत्थे चढ़ा रिश्वतखोर राजस्वकर्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटोः निगरानी के कब्जे में राजस्वकर्मी।
बगहा/पटना. बगहा-2 अंचल के राजस्वकर्मी रामेश्वर प्रसाद साह को निगरानी टीम ने गुरुवार को जमीन की दाखिल-खारिज के लिए रिश्वत के तीस हजार रुपये लेते समय रंगेहाथ दबोच लिया। निगरानी डीएसपी मो. जमील के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर महेश कुमार, अरुण कुमार व शेख साबिर शामिल रहे। निगरानी डीएसपी ने बताया कि दबोचे गये राजस्वकर्मी ने मलकौली गांव के सुरेश प्रसाद से दाखिल-खारिज के लिए 35 हजार रुपये की मांग की थी।
मिन्नत करने पर 30 हजार में सौदा तय हुआ। सुरेश की स्थानीय सिंह मार्केट में खुशबू अचार भंडार नाम की दुकान है। इनसे निगरानी थाने को सूचना मिलने के बाद मामले का सत्यापन कर राजस्वकर्मी को उनकी अचार दुकान में रिश्वत की रकम लेने के लिए बुलाया गया। लालच में पहुंचा राजस्वकर्मी रिश्वत की रकम के साथ ऐन मौके पर धर लिया गया। गौनाहा प्रखंड में मंझरिया गांव के रहने वाले इस राजस्वकर्मी से पूछताछ व उसके ठिकानों पर तलाशी की प्रक्रिया में निगरानी टीम जुटी है।
यह था मामला
सुरेश तीन भाई हैं। तीनों के बीच आपसी बंटवारा के बाद अलग-अलग नाम से दाखिल-खारिज व जमाबंदी खोलने के लिए राजस्वकर्मी ने यह रकम मांगी थी।