पटना. बैंकों में अगर किसी प्रकार की जमा निकासी करनी हो। किसी प्रकार का ट्रांजेक्शन वर्क करना हो तो 29 सितंबर से पहले पूरा कर लें। 29 के बाद बैंकों में किसी भी कार्य के लिए जाने की योजना बना रहे हैं तो आपको सात-आठ अक्टूबर तक का इंतजार करना पड़ेगा। बैंकों में लगातार छुटि्टयां होने से यह नौबत आई है। इस दौरान पैसे निकासी के लिए एटीएम पर भरोसा बढ़ने की संभावना है।
दरअसल, 30 सितंबर व एक अक्टूबर को बैंकों में हाफ इयरली छुटि्टयां हैं। इस दौरान बैंक तो खुले रहेंगे, लेकिन केवल कार्यालय के कार्य होंगे। आम ग्राहकों का बैंक में कोई काम नहीं हो सकेगा। बैंकों में दो अक्टूबर को गांधी जयंती का अवकाश रहेगा और तीन अक्टूबर को दुर्गापूजा का। चार अक्टूबर को शनिवार है। इस दिन आधे दिन बैंक खुले रहेंगे। एसबीआई के एक वरीय अधिकारी ने बताया कि छुटि्टयां होने के कारण इस दिन बैंक में काफी कम कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। इस दिन भी आम ग्राहकों का कार्य नहीं ही हो सकेगा। पांच सितंबर को रविवार है। छह सितंबर को बकरीद की छुट्टी रहेगी। इस कारण बैंक में काेई कार्य है तो सात सितंबर के बाद ही लोग पूरा करा सकेंगे।