फोटो: डॉ.नलीनी रंजन के अस्पताल पर छापेमारी कर रही आयकर की टीम।
बेगूसराय/पटना. बेगूसराय में मंगलवार की सुबह से ही कई चिकित्सकों के अस्पताल और आवास पर आयकर की टीम ने छापेमारी की। जिन चिकित्सकों के यहां छापेमारी चल रही है, उनमें डॉ. नलीनी रंजन, डॉ रामाश्रय सिंह और डॉ रामयतन सिंह का नाम शामिल है।
आयकर विभाग के अधिकारी फिलहाल कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। परिजनों के
मोबाइल भी जब्त कर लिए गए हैं। आयकर अधिकारी ने बताया की फिलहाल संपत्ति और आय का सर्वे चल रहा है। छापेमारी से अन्य चिकित्सकों के बीच हड़कंप मच गया।