पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेतिया: बाइक सवार ने साइकिल सवारों को ठोका, पिता की मौत

बेतिया: बाइक सवार ने साइकिल सवारों को ठोका, पिता की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेतिया/पटना. मुफस्सिल थाना के मिर्जापुर महनागनी के बीच एक बाइक की ठोकर से साइकिल पर सवार पिता की मौत हो गई। जबकि पुत्र जख्मी हो गया। बाइक सवार फरार हो गए, लेकिन घटना स्थल से पुलिस ने बाइक सवार का मोबाइल फोन बरामद किया है। घटना गुरुवार देर शाम की है। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के मुताबिक मझौलिया थाना के रत्तनमाला निवासी बीरबहादुर महतो अपने पुत्र सुनील के साथ मिर्जापुर से महनागनी की ओर जा रहे थे। इसी बीच पीछे से आ रही एक बाइक ने उन्हें ठोकर मार दी। इसकी वजह से बाइक व मोटरसाइकिल सवार दोनों गिर पड़े। अंधेरे का लाभ उठा बाइक सवार गाड़ी उठाकर फरार हो गए। लेकिन कुछ देर तक सड़क किनारे तड़प रहे साइकिल सवार वीरबहादुर की मौत हो गई।
रास्ते से गुजर रहे वाहन की रोशनी पर जब सड़क किनारे दो लोगों को अचेतावस्था में देखा गया तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई। गुरुवार की रात पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तब तक बीरबहादुर की मौत हो चुकी थी। वहीं सुनील जख्मी था। इसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना स्थल से एक मोबाइल मिला है।