पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna News Bettiah Medicine Practitioner Accused Murder Arrested

बेतिया: दवा व्यवसायी हत्या का आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: दवा व्यवसायी की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गुरुवार की रात गिरफ्तार कर लिया।
बेतिया/पटना. शहर के प्रसिद्ध दवा व्यवसायी मिथिलेश प्रसाद की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गुरुवार की रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नौतन थाना के बैंकुठवा निवासी झगरू यादव है। इस प्रकार पुलिस ने इस मामले के आठ आरोपियों में से पांच की गिरफ्तारी कर ली है। शेष तीन के खिलाफ छापेमारी जारी है।
ज्ञात हो कि 25 मई 2012 को दिन दहाड़े अपराधियों ने दवा व्यवसायी मिथिलेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी सुनीता के बयान पर नगर थाने में कांड संख्या 682/12 में आठ लोगों को मुख्य अभियुक्त बनाया था। पुलिस पूर्व में इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी थी। एसपी सौरभ कुमार शाह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दवा व्यवसायी हत्याकांड का एक मुख्य अभियुक्त पर्व के अवसर पर घर आया हुआ है। सूचना के आधार पर नगर एवं मुफस्सिल थाना की टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।