बेतिया/पटना. नरकटियागंज जंक्शन पर रेल ट्रैक धसने से रक्सौल से दिल्ली जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस करीब दो घंटे विलंब से गई। ट्रेन को नरकटियागंज जंक्शन पर ही दो घंटे तक रोका गया। जानकारी के मुताबिक नरकटियागंज जंक्शन के पश्चिम किसी यात्री ने प्लेटफॉर्म नंबर दो का ट्रैक धसा देखा। इसकी सूचना यात्री ने तत्काल स्टेशन अधीक्षक को दिया।
सूचना के बाद रेल अधिकारी व कर्मी ट्रैक को ठीक करने में लग गए। इस बीच दिल्ली जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस उसी लाइन पर आ गई। ट्रेन को रोक दिया गया और ट्रैक को ठीक करने के बाद उसे आगे भेजा गया। स्टेशन अधीक्षक केके पांडेय ने बताया कि बरसात के कारण ट्रैक धस गया था। उसे ठीक करा परिचालन शुरू किया गया है।