पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna News Bihar BJP Leadership Battle Came In CM Jitan Ram Manjhi

बिहार भाजपा में नेतृत्व की लड़ाई सामने आई: मांझी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो: सीएम जीतनराम मांझी।
पटना. बिहारमें भाजपा केे भीतर अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में नेतृत्व और मुख्यमंत्री पद को लेकर छिड़ी बहस के बीच बुध‌वार को प्रदेश के मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि भाजपा एक नेतृत्व में रहकर काम करने की बात करती थी, मगर वास्तविकता क्या है, ये सबके सामने है।

पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मांझी ने अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में नेतृत्व और मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा के भीतर छिड़ी बहस पर कहा कि यह भाजपा का अंदरुनी मामला है। वह एक नेतृत्व में रहकर काम करने की बात करते थे, मगर वास्तविकता क्या है, यह सबके सामने है। उन्होंने कहा, 'मैं आज सबको यह बता देना चाहता हूं कि बिहार में आगे की सरकार हमारी बनेगी।' मांझी की यह टिप्पणी भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं शत्रुघ्न सिन्हा, डाॅ सीपी ठाकुर, रामेश्वर चौरसिया, चंद्रमोहन राय और अश्विनी चौबे केे पार्टी के भीतर मुख्यमंत्री पद केे प्रबल दावेदार पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का विरोध किए जाने के बाद आई है।