पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • औरंगाबाद में कुएं से मिला लापता का शव

औरंगाबाद में कुएं से मिला लापता का शव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
औरंगाबाद/पटना. कुटुम्बा थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में कुएं से बुधवार को पुलिस ने एक शव को बरामद किया। बरामद शव की पहचान कुटुम्बा थाना क्षेत्र के परसावां निवासी राजू तिवारी के रूप में की गई। 6 दिसंबर को राजू अपने भाई अमित के साथ एक शादी समारोह में भाग लेन दोस्त के घर रसलपुर गांव गया था।
देर रात के बाद वह गायब हो गया तो उसके भाई ने समझा कि वह घर चला गया, लेकिन अगले दिन तक वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने इसके बाद थाने में लिखित सूचना दी। बुधवार को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने उसके शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया है।