पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna News Businessman Robbed Half Million Chili Powder Alcohol

मुजफ्फरपुर: मिर्च का पाउडर झोंककर शराब व्यवसायी से ढाई लाख की लूट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुजफ्फरपुर/पटना. बेखौफ अपराधियों ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बैंक में रुपए जमा करने जा रहे शराब व्यवसायी जयंत कुमार की आंख में मिर्च का पाउडर झोंककर ढाई लाख रुपए लूट लिए। घटना की सूचना पीड़ित व्यवसायी ने सकरा थाने को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक शराब व्यवसायी जयंत उर्फ चितरंजन कुमार मंगलवार सुबह अपने घर सकरा थाना के फरीदपुर से ढाई लाख रुपए लेकर मुजफ्फरपुर बैंक में जमा करने मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी गाड़ी एनएच-28 पर नवलपुर मिश्रौलिया गांव के समीप रुकवाई। गाड़ी रुकते ही अपराधियों ने व्यवसायी के आंख में मिर्च का पाउडर झोंक दिया। इसी क्रम में वे व्यवसायी के बाइक की डिक्की में रखे ढाई लाख रुपए लेकर फरार हो गए।