सासाराम/पटना. रोहतास जिले के गोड़ारी प्रखंड मुख्यालय में आरटीपीएस काउंटर पर लगाया गया सीसीटीवी कैमरा उपद्रवियों ने उड़ा लिया। गुरुवार को आरटीपीएस काउंटर पर काफी भीड़ थी। बीच-बीच में हंगामा भी हो रहा था। इसी हंगामे के दौरान बवाल करने वाले लोगों के बीच से किसी ने उक्त कैमरे को उखाड़ लिया और गायब कर दिया। बिक्रमगंज एसडीओ राजेश कुमार ने मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।