पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए सत्र में सिलेबस में बदलाव करेगा सीआईएससीई

नए सत्र में सिलेबस में बदलाव करेगा सीआईएससीई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सीआईएससीई) सत्र 2015-16 से अपने पाठ्यक्रम में बदलाव करने जा रहा है। यह बदलाव इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकंडरी एजुकेशन एग्जामिनेशन (आईसीएसई) और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएससी) में किए जाएंगे। वर्ग 9वीं के पाठ्यक्रमों में भी बदलाव किए जाएंगे। वर्ष 2015 के सिलेबस में बदलाव करने जा रहा है।
करेंट टॉपिक शामिल किए जाएंगे
पाठ्यक्रम में नयापन लाने के उद्देश्य से बोर्ड ने यह फैसला किया है। बोर्ड कोर्स को इंटरैक्टिव बनना चाहता है। इसी के तहत 9वीं और 10वीं के अंग्रेजी के पाठ्यक्रम में कुछ करेंट टॉपिक जोड़े गए हैं। वहीं 12वीं के फिजिक्स में भी बदलाव किया गया है। इसमें कुछ ऐसे टॉपिक जोड़े गए हैं, जिससे पाठ्यक्रम में इनोवेशन लाया जा सके। नए पाठ्यक्रम में करेंट इश्यू से जुड़े कुछ एक्टिविटी शामिल किए गए हैं।
18 फरवरी से होंगे एक्जाम
बोर्ड ने 12वीं का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। क्लास 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी से एक अप्रैल तक होंगे। वहीं 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 30 मार्च तक होंगे। परीक्षा में छात्र को पंद्रह मिनट का वक्त अतिरिक्त मिलेगा, जिसमें छात्र परीक्षा पत्र पढ़ सकेंगे।