फोटो: सीवान सदर अस्पताल में आवारा कुत्ते यूं टहलते रहते हैं। इससे आम लोगों को काफी परेशानी होती है।
सीवान/पटना. सीवान में सदर अस्पताल की व्यवस्था भगवान भरोसे होकर रह गई है। अव्यवस्थाओं का आलम चारों तरफ है लेकिन इनपर विभाग के अधिकारियों का ध्यान नहीं हैं।सदर अस्पताल में इन दिनों अवारा कुत्तों ने अपना ठिकाना बना लिया है। सदर अस्पताल परिसर हो, अथवा उपाधीक्षक कार्यालय या इमरजेंसी वार्ड। हर जगह अवारा कुत्तों का राज है। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता से अवारा कुत्तों के कारण सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों को बड़ी मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं।
टूटा है मेन गेट व पुरुष वार्ड का दरवाजा
सदर अस्पताल का मेन गेट पिछले तीन साल से टूटा है। टूटा गेट मुख्य द्वारा पर दीवार के सहारे लका कर जोड़ दिया गया है। यही हाल पुरुष वार्ड का है। पुरुष वार्ड का दरवाजा टूट गया है, लेकिन उसे लगाने की कोई कोशिश नहीं हो रही है। जिले में शुरू हो चुकी हाड़ कंपा देने वाली ठंढ में वार्ड में भर्ती मरीजों को भारी दिक्कतें हो रही हैं।
क्या कहते हैं नागरिक
सदर अस्पताल व्याप्त अव्यवस्थाओं के प्रति डा. प्रो. सैयद माज अरफी, रामेश्वर सिंह, राजीव कुमार सिंह उर्फ बिटटू सिंह, राहुल तिवारी, अभय श्रीवास्तव, कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, प्रधानाध्यापक नंद किशोर मांझी, श्रीनिवास यादव का कहना है कि अस्प्ताल प्रशासन
सदर अस्पताल की व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सभी कर्मचारी मनमानी करते हैं। मरीजों के लिए पेयजल की गंभीर समस्या है। गंदगी चहुओर है।
क्या कहते हैं सिविल सर्जन
सिविल सर्जन अनील कुमार चौधरी ने कहा कि सूचना मिली है। टूटे गेटों को ठीक करवाने की कोशिश हो रही है। साफ-सफाई के लिए जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए संबंधित तस्वीरें...