पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम मांझी ने नमो से मांगा विशेष राज्य का दर्जा

सीएम मांझी ने नमो से मांगा विशेष राज्य का दर्जा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो: मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी।
पटना. मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने प्रधानमंत्री ने बिहार को जल्द से जल्द विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की। दिल्ली में मुख्यमंत्रियों की बैठक में मांझी ने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा मिल जाने पर केंद्र प्रायोजित योजनाओं में राज्यांश कम हो जाने से बिहार के पास अपनी योजनाओं के लिए उपलब्ध संसाधन में बढ़ोतरी होगी। बाह्य स्रोतों से संसाधन प्राप्ति की क्षमता बढ़ेगी और करों में छूट के कारण निजी निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, लोगों का जीवन स्तर सुधरेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़े हुए निजी निवेश के साथ अधिक सरकारी व्यय से राज्य की विकास दर में निश्चित रूप से और वृद्धि होगी। इसी वजह से विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की जा रही है। इसके बिना पिछले नौ वर्षों के दौरान हासिल किए गए उच्च विकास दर को आगे बनाए रखना संभव नहीं हो पाएगा। अगर भारत को प्रगति करना है और उस प्रगति की निरंतरता बनाए रखनी है, तो बिहार और अन्य पिछड़े राज्यों को भी साथ लेकर चलना होगा। विकास की नीतियां इस प्रकार बनानी होगी, जिससे अमीरी और गरीबी की खाई घटे।