पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों की सुविधा के लिए फुट ओवरब्रिज की मांग

छात्रों की सुविधा के लिए फुट ओवरब्रिज की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. कॉलेज ऑफ कॉमर्स में मंगलवार को छात्र राजद की बैठक हुई। इसमें चर्चा हुई कि बाजार समिति व मुसल्लहपुर हाट इलाके से आने वाले छात्रों को कॉलेज ऑफ कॉमर्स आने के लिए रेलवे लाइन क्रॉस करना होता है। यह जानलेवा है। इसलिए एनएमसीएच के पास एक फुट ब्रिज बनना चाहिए, जिससे न सिर्फ छात्रों को बल्कि इस इलाके की आम जनता को भी फायदा होगा। इसी मांग को लेकर छात्र राजद के कार्यकर्ता 12 फरवरी को एक मार्च निकाला जाएगा।
एनएमसीएच से पटना जंक्शन तक यह मार्च होगा और वहां स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस संबंध में मगध विश्वविद्यालय पूर्व छात्र राजद अध्यक्ष विकास यादव ने कहा अगर मांगों पर ध्यान न दिया गया तो हम आगे आंदोलन करेंगे। पटना लॉ कॉलेज के छात्र नेता सचिन कुमार यादव ने कहा कि यह जिम्मेवारी स्थानीय नेताओं एवं विधायकों की है, लेकिन वे कन्नी काटते रहते हैं। बैठक में अभिषेक कुमार साजन, अनुराग हर्ष, हिमांशु, ऋषि प्रताप, प्रवीण, बिट्टू कुमार, अखिलेश, रघुवंश मणि, रितेश मंडल, अमरजीत, राकेश कुमार, कुन्दन कुमार सहित अन्य छात्र राजद के सदस्य शामिल रहे।