पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भ्रष्टाचार को भाजपा ने बनाया शिष्टाचार: नीरज

भ्रष्टाचार को भाजपा ने बनाया शिष्टाचार: नीरज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. प्रदेश जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार उन्मूलन भाजपा का नारा भले ही हो लेकिन इस पार्टी ने व्यवहार भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बना दिया है। मंगलवार को जदयू प्रवक्ता ने भाजपा नेता सुशील मोदी से पूछा कि एम्स में विजीलेंस अफसर के रूप में कार्यरत संजीव चतुर्वेदी को केंद्र सरकार ने क्यों दंडित किया गया? ईमानदार पदाधिकारी को दंडित करके भाजपा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कैसी मुहिम शुरू की? क्या कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस.येद्दियुरप्पा स्वतंत्रता आन्दोलन में जेल गए थे? जिस व्यक्ति पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हों, उसकी मान-मनौव्वल करके भाजपा में वापसी क्यों कराई गई?
जदयू प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा नेता बयान देने की होड़ में तथ्यों को लेकर दरिद्र हो गए हैं। अगर भाजपा में भ्रष्टाचार से लड़ने की जरा सी भी राजनीतिक इच्छाशक्ति है तो वह भ्रष्टाचारियों की सम्पति जब्त करने का कानून राष्ट्रीय स्तर पर लागू करवाए। सुमो को यह बताना चाहिए कि देश के भाजपा शासित राज्यों में भ्रष्टाचारियों की कितनी सम्पति जब्त की गई? क्या इसके लिए कहीं पर विशेष न्यायालय का गठन हुआ? भाजपा नेता डॉ. सी.पी.ठाकुर जदयू नेता नीतीश कुमार को ईमानदार नेता मानते हैं, इस पर सुमो का नजरिया क्या है? सुमो ने कहा था कि पिछले छह महीने में एक भी रिश्वतखोर भ्रष्ट पदाधिकारी और कर्मचारी के यहां छापामारी नहीं हुई है। सच यह है कि जदयू ने भाजपा को सत्ता से हटाने के बाद बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान तेज कर दिया। हाल के दिनों में 107 ट्रैप केश दर्ज हुए। इसमें सितम्बर, 2014 तक 92 मुकदमे में आरोप पत्र दाखिल हुए। अक्टूबर और नवम्बर 4 और 11 ट्रैप केस दर्ज हुए।