पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्वविद्यालयों में लागू होगा क्रिएटिव बेस सेमेस्टर सिस्टम

विश्वविद्यालयों में लागू होगा क्रिएटिव बेस सेमेस्टर सिस्टम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. बिहार समेत देश के अन्य राज्यों के विश्वविद्यालयों में क्रिएटिव बेस सेमेस्टर सिस्टम लागू होगा। पहले यह सिस्टम स्नात्तोतर में लागू होगा। इसके बाद स्नातक में। इस व्यवस्था के तहत कोई भी विद्यार्थी किसी कोर्स के एक या दो सेमेस्टर करने के बाद वह, किसी अन्य विश्वविद्यालय में आगे का सेमेस्टर कर सकता है। हालांकि इसमें यह अधिकार उस विश्वविद्यालय के पास रहेगा, जहां आगे के सेमेस्टर करने के लिए आ रहे विद्यार्थी का वह नामांकन ले या नहीं।
इसको लेकर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति इरानी की अध्यक्षता में विभिन्न राज्यों के उच्च शिक्षा से जुड़े पदाधिकारियों की बैठक दिल्ली में हुई। बैठक में केंद्रीय मानव संसाधनव विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा समेत विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति भी उपस्थित थे। बिहार से शिक्षा विभाग के उच्च शिक्षा निदेशक एस एम करीम भी उक्त बैठक में शामिल हुए।