पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna News Cremation Ghat To Reach Decedent Alive Atmosphere Changed Sorrow Joy

श्मशान घाट पहुंच कर मृत आदमी हुआ जिंदा, गम का माहौल बदला खुशी में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: श्मशान घाट पर होश में आया युवक।
दरभंगा/पटना. श्मशान घाट पहुंच कर मृत आदमी हो गया जिंदा। यह खबर सुनकर शायद आप सोच में पड़ जाएंगे। दरभंगा जिले में इस तरह का एक वाकया हुआ है। जिले के बहेड़ा थाना के बहेड़ा बाजार के स्व गुलाम महतो का बेटा दिनेश महतो सिमरिया घाट के श्मशान घाट में जिंदा हो गया।
परिजन दाह संस्कार की तैयारी में जुटे गए
हुआ यह कि दिनेश महतो 23 सितंबर को घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे दरभंगा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा था। 24 सितंबर को डॉक्टर ने कहा कि तुम्हें प्रतिदिन 35 हजार रुपए खर्च करने होंगे और इसका नतीजा जीरो निकलेगा। दिनेश के चचेरे भाई मुन्ना महतो ने बताया कि डॉक्टर के कहने पर परिजनों ने भी सोचा कि अब कोई फायदा नहीं होने वाला है। इसके बाद आक्सीजन निकाल दिया गया। इसके बाद दिनेश का शरीर मृत हो गया। वे लोग सारी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसके दाह संस्कार की तैयारी में जुटे गए।
होश में आ गया युवक
घर पर भी उसकी मौत की खबर दे दी गई और दाह संस्कार के लिए सिमरिया घाट शव लेकर चल दिए। रास्ते में समस्तीपुर में दिनेश के शरीर में थोड़ी हरकत हुई। लोगों को लगा कि यह भ्रम है। वे लोग आगे चल दिए, लेकिन जैसे ही सिमरिया पहुंचे, दिनेश पूरी तरह से होश में आ गया। लोगोंं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसकी सूचना परिवार वालों को दी गई। दिनेश के घर पहुंचते ही गम का माहौल खुशी में बदल गया। दिनेश को देखने वालों का तांता लगा हुआ है।