गोपालगंज/पटना. गोपालगंज जिले के जादापुर थाने के हीरापाकड़ गांव की एक महिला की गलती यही थी कि उसने अपने खेत से गन्ना का पत्ता तोड़ने का विरोध किया था। उसका ऐसा करना इस गांव के दबंगों को नागवार गुजरा और उन सबों ने महिला को दिनदहाड़े सड़क पर दौड़ा कर पीटा। महिला की पिटाई तबतक की गई जब तक वे बेहोश नहीं हो गई। गांव वाले भी उस महिला की गुहार को नहीं सुन पाये। गांव वालों को डर था कि कहीं इन दबंगों के शिकार हम न हो जाएं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हीरापाकड़ गांव के रहने वाले दीनानाथ ठाकुर की पत्नी मनी देवी के खेत से गांव के कपूर सिंह के परिजन मनी देवी के खेत से गन्ने के पत्ते को ले जा रहे थे। इस काम का मनी देवी ने विरोध किया। इसके बाद क्या था कपूर सिंह ने मनी देवी को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मनी देवी का अभी सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि इस मामले में दोषी लोगों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।