पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिसंबर अंत तक सभी वित्तरहित हाई स्कूलों को मिलेगा अनुदान

दिसंबर अंत तक सभी वित्तरहित हाई स्कूलों को मिलेगा अनुदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. दिसंबर के अंत तक राज्य के सभी वित्तरहित हाई स्कूलों को अनुदान की राशि दे दी जाएगी। दो सालों से इन स्कूलों के आठ हजार शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को अनुदान कि राशि मिलने का इंतजार है। अनुदान की राशि का ही वितरण शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच वेतन के रूप में किया जाएगा। उक्त आश्वासन शिक्षा मंत्री वृशिण पटेल ने गुरुवार को बिहार प्रदेश माध्यमिक शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधियों को दिया।
अनुदान देने को लेकर महासंघ का प्रतिनिधिमंडल मंत्री से उनके कार्यालय में मिला था। विदित हो कि 2010 शैक्षणिक सत्र का अनुदान अटका हुआ है, जबकि इसको जारी करने का आदेश डेढ़ साल पहले कैबिनेट से मिल चुका है। राज्य में 715 वित्तरहित हाई स्कूल हैं, जिनमें मात्र 64 को 2010 का अनुदान मिला है। उक्त वार्ता में विभाग के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।