पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna News Dussehra Police Raids Arresting Eight Absconding Accused

दशहरा को लेकर पुलिस की छापामारी, आठ फरार अभियुक्त गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोकामा/पटना. दुर्गा पूजा और दशहरा शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मोकामा थाना पुलिस कवायद में जुट गई है। मोकामा इंस्पेक्टर राजेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस ने शुक्रवार रात सघन छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस की छापेमारी में आठ फरार अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। मोकामा इंस्पेक्टर राजेश्वर प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस छापेमारी के दौरान सकरवार टोला से आर्म्स एक्ट के अभियुक्त स्वराज किशोर सिंह उर्फ मांडो सिंह को गिरफ्तार किया गया।
मांडो सिंह के खिलाफ बाढ़ कोर्ट से कुर्की वारंट भी जारी हो गया था। मांडो सिंह के खिलाफ अन्य मामले भी दर्ज हैं। इसके अलावा सकरवार टोला निवासी रंजीत सिंह को चोरी के मामलों में गिरफ्तार किया गया। मोकामा बाजार में हुई चोरी की घटनाओं में रंजीत की संलिप्तता को लेकर उसकी गिरफ्तारी हुई। मोर पश्चिमी निवासी अमरजीत कुमार और मेकरा निवासी पदम राय को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। इन चार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इनके अलावा चार अभियुक्तों की धारा जमानती होने के कारण पुलिस ने थाना से ही उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया। मोकामा इंस्पेक्टर राजेश्वर प्रसाद ने बताया कि छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगी।