पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna News Enhanced Date Patna October 25 Elect Packs

तिथि बढ़ी: पटना में 25 अक्टूबर को होगा पैक्स चुनाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. पैक्सों के 2009 की मतदाता सूची में शामिल वैसे लोगों का नाम 2014 के चुनाव में जोड़ने के हाईकोर्ट के आदेश के बाद पैक्स चुनाव की तिथि में बदल दी गई है। छह चरणों में से पांच चरणों की तिथि में बदलाव संबंधी आदेश राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने बुधवार को जारी कर दिया। छठे चरण का चुनाव पहले से घोषित तिथि 19 अक्टूबर को ही होगी। प्रथम चरण का मतदान अब 29 सितंबर के बदले 21 अक्टूबर होगा। द्वितीय चरण के तहत पटना में नामांकन 13-14 अक्टूबर को होगा। मतदान 25 अक्टूबर और मतगणना 26 अक्टूबर को होगी।
प्राधिकार की अधिसूचना में कहा गया है कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए अलग से आपत्ति नहीं ली जाएगी। मतदाता सूची तैयारी के लिए कट ऑफ तिथि 31 जुलाई ही रहेगी। छूटे हुए नाम को जोड़कर मतदाता सूची का प्रकाशन 28 सितंबर को किया जाएगा। राज्य निर्वाचन प्राधिकार के अवर सचिव विनय कुमार ने कहा कि चुनाव में बदलाव को लेकर सभी प्रमंडलीय आयुक्त, जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला सहकारिता पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी को नए शिड्यूल के अनुसार चुनाव के लिए कार्रवाई करने को कहा गया है। राज्य के 8171 पैक्स का चुनाव छह चरणों में होना है।