पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna News Factory Making Fake Diesel Germination

नकली डीजल बनाने वाली फैक्ट्री का उद्भेदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेगूसराय/पटना. बेगूसराय के बड़ी बलिया में किरोसीन से नकली डीजल बनाने वाले एक गिरोह का पुलिस ने उद्भेदन किया है। गिरोह के चार लोगों को 1000 लीटर नकली डीजल तथा पांच बैग केमिकल के साथ गिरफ्तार किया गया है। एक झोपड़ीनुमा मकान में जनवितरण प्रणाली में बंटने वाले किरोसीन में केमिकल मिलाकर 60 रुपए का डीजल तैयार किया जाता था। उसे बाजार में बेचा जाता था।
सूचना मिलने के बाद शुक्रवार की देर रात एएसपी आशीष कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये राजीव कुमार, राजकमल कुमार, अमर पोद्दार तथा अरुण पोद्दार द्वारा दी गई जानकारी के बाद पुलिस बरौनी रिफाईनरी के आसपास चलने वाले इस तरह के धंधे की जांच में लग गई है। बरामद किये गये केमिकल की जांच के लिए उसे पटना भेज दिया गया है।