पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna News Government Accused Protecting Drug Scandal Chaubey

दवा घोटाले के दोषियों को बचा रही सरकार: चौबे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. भाजपा सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि राज्य में दवा घोटाले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं लेकिन सरकार घोटाले के दोषियों को बचा रही है। जदयू को बिहार की चिंता नहीं। इसी का नतीजा है कि मांझी सरकार विदेश में घुम रही है। गुरुवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बिहार बचाओ-बिहार बनाओ अभियान में चौबे ने कहा कि देश के अच्छे दिन तो उसी दिन आ गए, जिस दिन नरेंद्र मोदी की सरकार बनी। लेकिन बिहार के अच्छे दिन कब आएंगे? पार्टी कार्यकर्ता राज्य सरकार की नाकामियों को उजागर करें।

चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री और उनके अफसरों को विदेश भ्रमण से फुर्सत नहीं है। भाजपा राष्ट्रीय विचारधारा वाली पार्टी है। लोकसभा में दिखता है कि समूचा भारत भाजपा के हाथ में है। भाजपा कार्यकर्ता गरीबों की आवाज बने। जनता को केन्द्र सरकार के कामकाज की जानकारी दें।

विधान पार्षद हरेन्द्र प्रताप ने कहा कि पं. उपाध्याय ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र की सेवा में समर्पित कर दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष संजय मयूख जबकि अध्यक्षता पटना महानगर के जिलाध्यक्ष सीताराम पाण्डेय ने की। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सोनाधारी यादव, अखलाक अहमद, भाजपा कला संस्कृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष आनंद मिश्र, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह और अशोक भट्ट भी मौजूद थे।