पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईसीएसई में हिंदी परीक्षा 26 मार्च को होगी, पहले 13 को होनी थी

आईसीएसई में हिंदी परीक्षा 26 मार्च को होगी, पहले 13 को होनी थी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकंडरी एजुकेशन परीक्षा (आईसीएसई) 2015 के समय सारणी में बदलाव किया है। 10वीं की हिंदी विषय की परीक्षा अब 26 मार्च को होगी। पहले इस परीक्षा की तिथि 13 मार्च को निर्धारित की गई थी। परीक्षा की समय सारणी की संशोधित सूचि वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

काउंसिल ने हिंदी भाषा को पहले अन्य दूसरी भाषा की श्रेणी में रखा था। इसकी परीक्षा भी 13 मार्च को निर्धारित की गई थी। लेकिन इसी दिन विदेशी भाषा की परीक्षा भी तय की गई थी। अतः हिंदी की परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है।
थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले से होती है पढ़ाई
आईसीएसई में थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को अपनाया गया है। इसमें छात्रों को अंग्रेजी के अलावा दूसरी भाषा के तौर पर हिंदी और एक विदेशी भाषा की पढ़ाई करनी होती है। पहले जारी की गई परीक्षा की समय सारणी में हिंदी की परीक्षा को विदेशी भाषा की परीक्षा के साथ आयोजित करने की सूचना थी। फिलहाल स्टूडेंट्स की समस्या को देखते हुए सीआईएससीई ने परीक्षा कार्यक्रम में फेरबदल कर दिया है।
27 से शुरू होगी परीक्षा
अंग्रेजी पेपर वन की परीक्षा 27 फरवरी को होना है। वहीं पेपर 2 की परीक्षा दो मार्च को आयोजित की जाएगी। विदेशी भाषा या अन्य दूसरी भाषा की परीक्षा 13 मार्च को होनी है। आईसीएसई की परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होगा जो 30 मार्च तक चलेगा।