फोटो: श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र में देव एंड दिवा की ओर से आयोजित रैंप वॉक ग्रैंड फिनाले में अपनी प्रस्तुति देतीं बिहार-झारखंड की प्रतिभागी।
पटना. सामने बड़े फिल्म सितारे और हाई पिच म्यूजिक के बीच रैंप वॉक करते बिहार-झारखंड के मॉडल। एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देख श्रीकृष्ण मेमोरियल में उपस्थित दर्शक लगातार शोर मचाते रहे। प्रदेश के उभरते मॉडल प्रतिभागियों ने अपनी रैंप वॉक से खूब तालियां बटोरीं। जैसे ही परदेसी गर्ल महिमा चौधरी और बॉलीवुड के बैड मैन गुलशन ग्रोवर स्टेज पर पहुंचे। यहां उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया।
बिहार-झारखंड के युवाओं को ग्लैमर मॉडलिंग एंड एक्टिंग फिल्म में मंच प्रदान करने वाला देव एंड दिवा ने अपने सीजन पांच का फिनाले शुक्रवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित किया।कार्यक्रम के प्रथम राउंड में प्रतिभागियों ने अपना परिचय दिया। दूसरे राउंड में फंकी परिधानों में सरकते हुए अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दिया। आखिरी राउंड में ब्राइडल कलेक्शन के परिधानों में प्रतिभागियों ने रैंप वॉक किया। मॉडलिंग की ट्रेनिंग के लिए कोलकाता से मशहूर मॉडल अफसर अली और शोरश्रिता भट्टाचार्य पहुंची थीं।
विजेता को मिला 50 हजार
मॉडलिंगमें बेहतर परफॉर्मेंस के लिए प्राची और विक्रम को प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपए, फर्स्ट रनरअप तनवीर को 21 हजार और तेशा अदिति को सेकेंड रनर अप के तहत 11 हजार रुपए दिए गए।
अब लगातार मिलेगा मौका
देव एंड दिवा के प्रबंध निदेशक मनमीत सिंह अलबेला ने बताया कि प्रदेश के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं। अब से हर वर्ष यहां के बच्चों को एक बेहतर मंच प्रदान करने के लिए संस्थान इस तरह के आयोजन करेगा। यहां के विजेताओं को संस्थान फैशन शो और एड फिल्मों में काम करने का मौका देगा।
ये रहे उपस्थित
अलबेला इवेंट के सदस्य सुचेता सिंह, भावना जायसवाल, मनीष, आलोक, रिंकू, अनिल, रौशन उपस्थित थे।
आगे की स्लाइड्स में देखिए संबंधित तस्वीरें...