पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna News Jamui Maoists Blast Mobile Tower

जमुई में नक्सलियों ने बंद के दौरान उड़ाया मोबाइल टावर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: टावर के पास जले हुए मशीन को देखते टेक्नीशीयन।
जमुई/पटना. लक्ष्मीपुर थानाक्षेत्र के बेला गांव में गुरुवार की सुबह 3 बजे नक्सलियों ने एयरटेल मोबाइल कंपनी के टावर को विस्फोट कर उड़ा दिया और वहां लगे मशीनों में आग लगा दी। इससे वहां के ग्रामीणों के मोबाइल का नेटवर्क खत्म हो जाने से लोगों को काफी परेशानी हुई। गांव में यही एक मात्र टावर था, जो लोगों को एक दूसरे से जोड़े रखा था।
13 सितंबर की रात चकाई थानाक्षेत्र के सिमराढ़ाब जंगल में नक्सलियों का गिरीडीह के सीआरपीएफ सातवीं बटालियन के साथ सामना हो गया था। इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ द्वारा नक्सली एरिया कमांडर दिनेश पंडित सहित जीवलाल मुर्मू एवं सहदेव यादव मार गिराया गया। इसके विरोध में 18 सितंबर को नक्सलियों ने पूर्वी बिहार, पूर्वोत्तर झारखंड को बंद करने का ऐलान किया था। नक्सलियों ने बंद के दौरान सुबह में ही मोबाइल टावर उड़ा कर पुलिस के सामने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इधर घटना की जानकारी के बाद टावर कंपनी के टेक्नीशियन प्रभात कुमार ने वहां जाकर जायजा लिया। उन्होंने बताया कि इस घटना से टावर कंपनी को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है और फिलहाल इस टावर को एक्टीव नहीं किया जा सकेगा।