पटना. पटना कॉलेज में जनवरी से मानवाधिकार की पढ़ाई होगी। कॉलेज में छह माह का एडऑन कोर्स शुरू किया जाएगा। इसमें छात्रों को बताया जाएगा कि वर्तमान समय में मानवाधिकार की क्या जरूरत है।
मानवाधिकार विषय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पटना कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नवल किशोर चौधरी ने घोषणा की कि विद्यार्थियों को नया कोर्स उपलब्ध कराने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। इस कोर्स की रूपरेखा तैयार की जा रही है।