पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जदयू ने नीतीश की अगुवाई में सरकार बनाने का दावा किया

जदयू ने नीतीश की अगुवाई में सरकार बनाने का दावा किया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. आज राज्यपाल का फैसला बिहार की सियासत तय करेगा। सोमवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने जीतन राम मांझी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसकी सूचना राजभवन को भेज दी गई है। राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी आज सुबह पटना पहुंचे। वे नए मुख्य सूचना आयुक्त एके सिन्हा को शपथ दिलाएंगे। आज नीतीश कुमार राज्यपाल से मुलाकात कर अपनी सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे और साथ ही विधायकों की परेड भी करवा सकते हैं। इसी कवायद को लेकर नीतीश कुमार के आवास पर विधायकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। राज्यपाल ने लालू यादव और नीतीश कुमार को 1:30 बजे मिलने का समय दिया है।
मांझी भी करेंगे मुलाकात
उधर, मुख्यमंत्री मांझी आज दिल्ली से पटना पहुंचे। मांझी भी राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और बहुमत साबित करने का वक्त मांगेंगे। इधर, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी आज सुबह पटना पहुंचे। आजेडी विधायक दल की बैठक भी की गई। वहीं, जदयू नेता श्रवण कुमार आज लालू यादव के आवास पर पहुंचे और शाम को राजद विधायकों को भोज पर निमंत्रण दिया।
वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा मांझी भाजपा की गोद में खेल रहे
रविवार को जदयू ने बिहार में नीतीश कुमार की अगुआई में सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। रविवार को राजद, कांग्रेस, सीपीआई और निर्दलीय सदस्य के समर्थन पत्र के साथ जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने राजभवन जाकर नीतीश की ओर से सरकार बनाने का दावा पेश किया। राजभवन से बाहर आकर वशिष्ठ ने राजद विधायक दल के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह और निर्दलीय दुलाल चंद्र गोस्वामी के साथ मीडिया से बात की। सीपीआई की ओर से राष्ट्रीय परिषद के सचिव जीतेंद्र नाथ ने समर्थन का पत्र दिया। वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भाजपा की गोद में खेल रहे हैं। यह बात सबके सामने आ गई है। मुख्यमंत्री को एक मिनट भी नहीं लगा और उन्होंने प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांग लिया। इसके पीछे उनका मकसद क्या था? हमने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए भाजपा बोली-नीतीश के कारण संकट...