पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विजय चौधरी जदयू विधायक दल के नेता बने

विजय चौधरी जदयू विधायक दल के नेता बने

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. पूर्व जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी विधानसभा में जदयू विधायक दल के नेता होंगे। विधानसभाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने उन्हें जदयू विधायक दल के रूप में मान्यता दे दी है। पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष से विजय कुमार चौधरी को दल नेता के रुप में मान्यता देने का अनुरोध किया था।
इसके पहले पार्टी कोर कमेटी की बैठक में चौधरी को विधायक दल का नेता बनाने का निर्णय लिया गया। नीतीश कुमार विधानपार्षद हैं, लिहाजा उन्हें विधानसभा में नेता के रुप में मान्यता नहीं दी जी सकती है। हालांकि विधानसभाध्यक्ष ने उन्हें विधानमंडल दल के नेता के रूप में मान्यता दी है।