पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna News Jutenge 26 Institutes Patna NIT Aratrika Future Engineers Tomorrow

एनआईटी पटना में कल से अरात्रिका में जुटेंगे 26 संस्थानों के फ्यूचर इंजीनियर्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पटना में 26 सितम्बर से नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स ऑफ आर्किटेक्चर (नासा) द्वारा जोनल कंवेंशन की शुरुआत हो रही है। चार दिनों तक चलने वाले इस कंवेंशन में देश भर के 26 इंजीनियरिंग संस्थानों के विद्यार्थी भाग लेंगे। इसमें सेमिनार, वर्कशॉप, कल्चरल प्रोग्राम के साथ लेक्चर और स्पोर्ट्स के भी इवेंट होंगे। इस संबंध में आयोजन समिति के अमित कुमार सिंह ने बताया कि जोनल नासा में आईआईटी, बीआईटी, एनआईटी समेत कई अन्य इंजीनयरिंग संस्थानों के विद्यार्थी भाग लेंगे। यह कंवेंशन 29 सितंबर तक चलेगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार कॉलेज के इंजीनयरिंग के एल्युम्नाई और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे।
पटना रहेगा फोकस में
एनआईटी पटना में होने वाले जोनल नासा कंवेंशन को यहां के विद्यार्थियों ने इसे अलग और रेलेवेंट बनाने की कोशिश की है। आज पटना में विकास कार्यों के साथ कमियों का अंबार एक साथ दिख रहा है। ऐसे में इस इवेंट में 2050 के पटना पर एक सेमिनार आयोजित किया गया है। इसमें एनी फींस्ट्रा, अमोघ गुप्ता, जितेंद्र सिंह, देबब्रत घोष, श्रीनिवास मूर्ति जी अपने विचार और अनुभवों को विद्यार्थियों के साथ बांटेंगे। इसके अलावा फोटोग्राफी, एनर्जी कंजर्वेशन, सस्टेनेबल कैंपस, मधुबनी पेंटिंग पर कार्यशालाओं का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम में मस्ती के भी इंतजाम हैं जिसमें नशा बैंड का परफॉर्मेंस होगा।

ये संस्थान लेंगे भाग
  • एनआईटी, पटना
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी, शिबपुर
  • आईआईटी खड़गपुर
  • जाधवपुर यूनिवर्सिटी
  • कॉलेज ऑफ इंजीनयरिंग एंड टेक्नोलॉजी
  • आंध्र यूनिवर्सिटी
  • पिलो मोदी कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर
  • बीआईटी मेसरा
  • बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी, लखनऊ
  • इंटीगरल यूनिवर्सिटी
  • गुवाहाटी कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर
  • आईटीएम लखनऊ
  • डिग्निटी कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर
  • व्रह कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग
  • फैकल्टी ऑफ आर्किटेक्चर यूपीटीयू
  • जीआई बजाज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन
  • इनवर्टिस यूनिवर्सिटी
  • एक्सिस स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर कानपुर
  • एमईटी फैकल्टी ऑफ आर्किटेक्चर
  • बीआईटी पटना
  • रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन
  • आरआरआईएमटी लखनऊ
  • एनआईटी राउरकेला