पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna News Kidnapped Boy Killed Siwan Criminals

सीवान में अपहृत बच्चे की हत्या, अपराधियों ने मांगी थी 7 लाख की फिरौती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीवान/पटना. गुठनी थानाक्षेत्र के पश्चिमी गुठनी मुख्यालय से 7 लाख की फिरौती के लिए अपहरण किए गए बच्चे कृष्ण कुमार की हत्या कर देने की बात सामने आई है। इसका खुलासा किया है अपहरण मामले में गिरफ्तार अभियुक्त मंतोष तुरहा ने। मासूम पश्चिमी गुठनी मुख्यालय निवासी कुंदन कुमार डांसर का 5 वर्षीय पुत्र था। बदमाशों ने अपहरण के बाद 7 लाख रुपयए की फिरौती मांगी थी। उधर हत्या का मामला सामने आने के बाद परिवार के लोगों ने समर्थकों के साथ थाने का घेराव कर दिया और शव की मांग करने लगे।
मालूम हो कि प्राथमिकी दर्ज हो जाने के बाद एएसपी विवेकानंद के निर्देश पर थानाप्रभारी चन्द्रप्रकाश ने कुंदन कुमार डांसर के भतीजे मंतोष तुरहा को शंका के आधार पर गिरफ्तार किया था। पूछताछ में मंतोष द्वारा स्वीकार किया गया कि बच्चे की हत्या करने के बाद शव को मेहरौना पुल से नीचे बहती नदी में फेक दिया गया। मासूम कृष्ण कुमार विश्वकर्मा पूजा के दिन से लापता था। काफी खोजबिन के बाद गुठनी थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। अपहरण के मामले में मंतोष के अतिरिक्त दो अन्य लोगों के भी शामिल होने की बात पुलिस कर रही है।