पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna News Kids Will Now Spawn In Mid day Meal

मिड डे मील में अब बच्चों को मिलेंगे अंडे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. मिड डे मील में अब बच्चों को अंडा भी मिलेगा। जो बच्चे शाकाहारी होंगे उन्हें फल मिलेगा। राज्य सरकार इसकी योजना बना रही है। शिक्षा मंत्री वृशिण पटेल ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सप्ताह में कितने दिन अंडे मिलेंगे और कब से मिलेंगे इसको लेकर विचार- विमर्श किया जा रहा है। जल्द ही इसकी जानकारी दी जाएगी।
विदित हो कि कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को रोजाना विद्यालय में मिड डे मील दिया जाता है। एक से आठ तक के बच्चों की संख्या राज्य में करीब दो करोड़ है। मंत्री ने यह भी कहा कि बच्चों को स्कूल बैग और पानी का बोतल भी जल्द दिए जाएंगे। इसका वितरण कैसे होगा इस पर भी निर्णय लिए जाने हैं।