मधेपुरा/पटना. मधेपुरा के उदाकिशुनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित हरैली नदी में एक सप्ताह पहले एक मगरमच्छ आ गया था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी पर वे नहीं आए। अंतत: भयभीत ग्रामीणों ने उसे पीट-पीट कर मार दिया। मगरमच्छ को मारने के बाद लोगों ने उदाकिशुनगंज प्रखंड मुख्यालय के एनएच 106 पर लाकर रख दिया। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।
वन विभाग के अधिकारी इस मगरमच्छ की मौत की खबर के बाद दौड़े-दौड़े एनएच पर पहुंचे और अपने कब्जे में लिया। इस इलाके के रेंजर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कारवाई की जाएगी। इधर ग्रामीणों ने कहा कि हमें डर हो गया था कि यह जानवर हम लोगों के लिए खतरा न बन जाए।