नवादा/पटना. जिले के वारिसलीगंज थाना के रसलपुर गांव से महादलित परिवार की तीन लड़कियां लापता हो गईं हैं। इस मामले में वारिसलीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। जानकारी के मुताबिक 23 सितंबर को रसलपुर निवासी हरेराम मांझी की 14 वर्षीया काजल, लाल बहादुर मांझी की 13 वर्षीया मुनचून और अजय मांझी की 14 वर्षीया पुत्री काजल लकड़ी चुनने बधार गई थी। तभी एक बोलेरो से पांच-छह की संख्या में आए लोगों ने इन लड़कियों को अगवा कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।