पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • त्याग का मुकाबला लफ्फाजी से कर रही भाजपा : नीरज

त्याग का मुकाबला लफ्फाजी से कर रही भाजपा: नीरज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार के त्याग का मुकाबला भाजपा सिर्फ लफ्फाजी से कर रही है। नीतीश ने लोकसभा चुनाव के जनादेश के बाद इस्तीफा दे दिया। सुमो बताएं कि राष्ट्रीय राजनीति में पर्याप्त संख्याबल रहने के बावजूद पद त्याग करने का भाजपा में एक भी उदाहरण है। भाजपा के नेता और खास कर सुमो सिर्फ लफ्फाजी करके जनता को बरगलाने का प्रयास करते रहते हैं।

जदयू प्रवक्ता ने कहा कि लगता है भाजपा नेता सुशील मोदी को उनकी पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले राजनैतिक फैसलों और घटनाओं से अवगत नहीं कराती है। इससे साथ पता चलता है कि भाजपा का आलाकमान सुमो की राजनैतिक विश्वसनीयता पर संदेह करता है। सुमो ने कहा था कि जदयू के पचास विधायकों का समर्थन उन्हें प्राप्त है। लेकिन सदन में कोई समर्थन दिखाई नहीं दिया। यह लफ्फाजी नहीं तो और क्या है? नीतीश को काम करने और कानून का राज स्थापित करने के बावजूद लोकसभा चुनाव में जनादेश नहीं मिलने के कारण इस्तीफा देकर नया जनादेश की मांग करना क्या भाजपा की लफ्फाजी नहीं है।