फाइल फोटो: मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी।
पटना. मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी लंदन से विदेशी निवेश लाने का प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कहा कि मेरी यात्रा का उद्देश्य बिहार में विदेशी निवेश लाना है। वह शनिवार को दिल्ली जाएंगे और रविवार को लंदन के लिए रवाना होंगे। इंटरनेशनल ग्रोथ सेंटर ने उन्हें आमंत्रित किया है।
मांझी 21 से 25 सितंबर तक इंग्लैंड में रहेंगे। वे लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस संस्थान में 22 सितंबर को बिहार स्टोरी : रिकंस्ट्रक्शन ऑफ स्टेट, इन्क्लूजन एंड ग्रोथ विषय पर व्याख्यान देंगे। मुख्यमंत्री लंदन में शर्ट-पैंट और कोट में दिखेंगे।