पटना. बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग को दिये गये आवेदन में कई अभ्यर्थियों ने अपनी जगह किसी महापुरुष की तस्वीर लगा दी है। इन सभी ने ऑनलाइन आवेदन में ऐसा किया है। ऐसे ही एक अभ्यर्थी हैं चंदन कुमार, जिनका रजिस्ट्रेशन नंबर है 2200110283। इन्होंने अपनी जगह स्वामी विवेकानंद की तस्वीर डाल दी है। इंटर और स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आयोग ने अभ्यर्थियों से आवेदन मांगा था।
उक्त मामले में आयोग ने कहा है कि ऐसे सभी अभ्यर्थी तत्काल अपने ऑनलाइन आवेदन में इस तरह की त्रुटि को सुधार लें। अगर त्रुटि नहीं सुधारी गई तो ऐसे अभ्यर्थियों को न सिर्फ परीक्षा से वंचित किया जाएगा, बल्कि इनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।