दो ट्रेनों की हुई टक्कर।
बाढ़/पटना. बाढ़ स्टेशन पर शुक्रवार सुबह आनंद विहार-गुवाहाटी नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस और किउल-पटना भोजपुर सवारी गाड़ी में टक्कर हो गई। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मौके पर रेलवे के आलाधिकारी पहुंचे और घटना का जायजा लिया। बताया जाता है कि पैसेंजर ट्रेन बाढ़ स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर तीन से खुली थी। सामने से नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस उसी ट्रैक पर आ गई। दोनों ट्रैक एक जगह आकर मिलती हैं। इसी दौरान दोनों में टक्कर हो गई। दोनों की बोगियां आपस में रगड़ खाने लगीं। इस हादसे में भोजपुर सवारी गाड़ी की दो बोगियां पटरी से उतर गईं। पर किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ। दोनों ट्रेनों के चालकों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।