मुजफ्फरपुर/पटना. मोतीपुर थाना क्षेत्र के कोदरकट्टा गांव स्थित ईंट-भट्ठा के मुंशी शैलेश चौधरी का अपराधियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। गुरुवार सुबह लोगों की सूचना पर पुलिस ने एक तालाब से उनके शव को बरामद किया।
ईंट-भट्ठा स्थानीय मुखिया उर्मिला देवी की पति गोरख साह की बताई गई है। चौधरी इस भट्ठे पर आठ वर्षों से मुंशी का काम करते थे। परिजनों ने बताया कि बुधवार रात किसी ने फोन कर बुलाया। देर रात तक वापस नहीं लौटे। गुरुवार सुबह शव बरामद किया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।