मुजफ्फरपुर/पटना. सकरा थाना के मझौलियां हाट गांव में डकैतों ने गोली मारकर एक महिला की हत्या कर दी। जबकि दो अन्य महिलाओं को गोली मारकर घायल कर दिया। इन महिलाओं का दोष सिर्फ इतना था कि उनके घर के आगे रास्ते से जा रहे डकैतों से पूछा कि, कहां जा रहे हो। रविवार सुबह सकरा पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। दोनों घायल महिलाओं का इलाज स्थानीय पीएचसी में हो रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक मझौलियां हाट गांव निवासी बिगन दास की पत्नी गीता देवी, मां सीता देवी और बेटी प्रियंका कुमारी गर्मी के कारण रविवार देर रात दरवाजे पर बैठी हुई थी। इसी क्रम में आधा दर्जन सशस्त्र अपराधी डकैती करने जा रहे थे। महिलाओं ने डकैतों से पूछ दिया कि, इतनी रात को कहा जा रहे हो और कौन हो। डकैत चुपचाप चले गए।
करीब एक बजे रात में वापस आए और दरवाजे पर सोई हुई तीनों महिलाओं को गोली मार दी। गोली लगने से गीता देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि सीता देवी और प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली की आवाज सुनकर परिजन जब तक घर से बाहर आते, तब तक डकैत फरार हो चुके थे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।