पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna News Next Hearing November Rebels

एक नवम्बर को होगी बागी विधायकों की अगली सुनवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. जदयू के बागी विधायकों की सुनवाई आज टाल दी गई। स्पीकर के नहीं पहुंचने की वजह से इस सुनवाई की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई एक नवम्बर को होगी। बताते चलें कि जदयू के चार बागी विधायक राजू सिंह, सुरेश चंचल, अजीत कुमार पूणम देवी पर आज विधानसभा के स्पीकर कोर्ट में सुनवाई होनी थी।
संसदीय कार्यमंत्री श्रवण कुमार ने इनके खिलाफ सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की है। इसी मामले को लेकर सुनवाई चल रही है। जदूय के अन्य चार विधायकों पर पहले से ही विधायकी खत्म होने का मामला स्पीकर कोर्ट में चल रहा है।