पटना. राजद सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा है कि केंद्र सरकार बिहार की जरूरत के अनुरूप कोयला की आपूर्ति नहीं कर रही है। इससे राज्य को कई प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केन्द्र सरकार मुनाफे वाले कोयला खानों को निजी हाथों में सौंपना चाहती है, जबकि घाटे वाली खानों को अपने पास रखना चाहती है।
वह पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना चाहती है। इसी कारण अडानी को विदेशों में जाकर कर्ज दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रकृति को नष्ट करके देश नहीं बचाया जा सकता है। इस प्रवृत्ति पर रोक लगाए जाने की जरूरत है। कोयले के कारोबार में व्यापारियों, बिचौलियों व अधिकारियों की मिलीभगत होती है। इस संबंध में पारदर्शिता बरते जाने की जरूरत है।
एक अन्य चर्चा में श्री यादव ने कहा कि तेजाब से हमले की प्रवृत्ति समाज में बढ़ती जा रही है। इस पर अंकुश के लिए कठोर कानून बनाए जाने की जरूरत है। इसकी ब्रिकी को भी सीमित किया जाना चाहिए। इसके लिए लाइसेंस निर्गत करने के भी कठोर नियम बनाये जाने चाहिए।