पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. पुलिस लाईन में तैनात 45 वर्षीय सिपाही सुधीर कुमार यादव (बैच नंबर-2450) की मौत हो गई। बुधवार रात को खाना खाकर वे सोए थे। इसके बाद सुबह उनके मौत की सूचना पुलिस लाईन से जवानों ने बुद्धा कॉलोनी थानाध्यक्ष मुकेश कुंअर को दी। बकौल मुकेश कुंअर सिपाही अपने बैरेक में सोया था। वह कंबल ओढ़े हुए था। सुबह 8 बजे उन्हें सूचना मिली, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सुधीर के भगना विमल कुमार के बयान पर एक यूडी केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कि मौत की वजह क्या है। सिपाही मूल रूप से मधेपुरा के इतहरी गांव के निवासी थे।
ठंड लगने से हुई मौत
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.