फतुहा/पटना. एसएसबी के जवान को बेगूसराय से पटना ले जा रही स्कॉर्पियो गुरुवार को पुनपुन नदी पर बनी रेलिंग को तोड़कर नदी में जा गिरी। इससे जवान की मौत हो गई। ड्राइवर का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मल्लाहों, स्थानीय गोताखोरों क्रेन की मदद से गाड़ी को निकाल लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है। बेगूसराय से नवकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत पहसारा मंझौल निवासी बिहारी झा को सानहा बलिया निवासी ड्राइवर वसंत झा स्कॉर्पियो बीआर 9ई-9095 से बेगूसराय से पटना के लिए चले, लेकिन सुबह 9 बजे के करीब एनएच 30 के फतुहा पुनपुन पुल पर रेलिंग तोड़ते हुए गाड़ी नदी में जा गिरी। नदी से पुल की ऊंचाई 25 फीट है।
तीन क्रेनों की सहायता से स्कॉर्पियो को निकाला गया
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डीएसपी अनोज कुमार, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विजयेंद्र कुमार शाही, बीडीओ राकेश कुमार सीओ जितेंद्र कुमार ने स्थानीय मल्लाहों, गोताखोरों को बुला कर नाव के सहारे गाड़ी का पता लगाया। इसके पश्चात तीन क्रेनों की सहायता से स्कॉर्पियो को नदी से निकाला गया, लेकिन सड़क पर लाने के लिए उस गाड़ी को जेठुली घाट पर ले जाया गया वहां गाड़ी से शव को निकाला गया। उसके पास से प्राप्त परिचय पत्र से उसकी पहचान हुई, लेकिन ड्राइवर का कुछ अता-पता नहीं चल पाया।
आगे की स्लाइड्स में देखिए घटना से संबंधित तस्वीरें...